India Times 7

Homeशाहजहांपुरगलौज करने का विरोध करने पर की मारपीट

गलौज करने का विरोध करने पर की मारपीट

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव की घटना में दबंगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया । शनिवार शाम को गीता देवी अपने परिवार के साथ रिश्तेदार के घर से अपने घर वापस आईं थीं । इसी बीच गांव के कुछ आरोपी उनके घर के बाहर गालियाँ दे रहे थे । गीता देवी और उनके परिवार द्वारा गाली गलौज करने का विरोध किया, तो आरोपीगण अपने साथियों के साथ लाठी डंडे लेकर हमलावर हो गए । पीड़ित परिवार के लोग जान बचाने के लिए इधर उधर भाग खड़े हुए । दबंग आरोपियों ने उन्हें दौड़ा दौड़ाकर पीट डाला । इस अप्रत्याशित हमले में परिवार के पाँच लोग घायल हो गए । आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर डाली । पीड़ित परिवार का आरोप है कि कुछ दिन पहले दबंगों की भैंस मर गई थी । तभी से वे गाली गलौज कर धमकियाँ दे रहे थे । सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई । सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्यवाही होगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular