रिपोर्ट मोहम्मद आसिफ

बदायूं : बाल दिवस के अवसर पर अल्फारिया हॉस्पिटल में मेडिकल सर्विस सोसाइटी (MSS) की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. शकील अहमद अंसारी, सदस्य भारतीय चिकित्सा परिषद रहे।इस अवसर पर डॉ. इत्तेहाद आलम ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम और बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. शकील अहमद अंसारी ने बच्चों को मोबाइल और इंटरनेट का सदुपयोग करने, खेलकूद, शिक्षा एवं अच्छे संस्कार अपनाने तथा माता-पिता को बच्चों की प्रतिभा और रुचि पहचानने का संदेश दिया।डॉ. संजीदा आलम ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा, संस्कार और आर्थिक योजना के महत्व को बताया। वहीं डॉ. मेहराज ने बच्चों की स्वच्छता, समय पर टीकाकरण, पौष्टिक आहार और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।कार्यक्रम के अंत में फरिया आलम ने कविता प्रस्तुत की।इस अवसर पर डॉ. विकास बघेल, सुबोध यादव, गौरव कुमार, आरिश अली, शिवम मौर्य, कंचन, हिना, जैद, शुजा, इसराइल अली, जावेद अख्तर, नौशाद, ओमप्रकाश, बच्चन अली खान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बच्चे देश का भविष्य हैं, उनकी बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और संस्कार ही मजबूत भारत की नींव हैं।