रिपोर्ट विजय कुमार
मेरठ प्राप्त जानकारी के अनुसार भारतीय किसान मजदूर यू. –सिंघानिया—की मंडल अध्यक्ष मेरठ शुभम अग्रवाल ने सभी कार्यकर्ताओं की एक बैठक आहूत की जिसमें भारतीय किसान मजदूर यू. के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के कार्यों की समीक्षा की व शिक्षा प्रकोष्ठ में पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का चयन किया, जिसमें सर्वसम्मति से शिक्षा प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष पद पर लोकेश कुमार शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पद पर सत्येंद्र यादव, जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार, को नवनियुक्त पदों पर नियुक्त किया।मेरठ मंडल अध्यक्ष शुभम अग्रवाल व उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त शिक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।