Skip to main content

India Times 7

Homeअन्यबाईक से जा रहे सरकारी वकील की ट्रेक्टर ट्राली हादसे में मौके...

बाईक से जा रहे सरकारी वकील की ट्रेक्टर ट्राली हादसे में मौके पर मौत

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । जिले के खुदागंज थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में सरकारी वकील अजय कुमार गुप्ता की दर्दनाक मौत हो गई । तिलहर कचहरी में ग्राम समाज के बेहद ख़ुशमिजाज , अनुभवी सरकारी वकील कचहरी से अपने गांव देवरास लौट रहे थे । अचानक कमलापुर गांव के पास एक तेज रफ्तार दौड़ रही ट्रैक्टर ट्राली द्वारा उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मारने के भीषण हादसे में वकील अजय कुमार की मौके पर ही मौत हो गई । उनकी बाइक भी पूरी तरह से तहस नहस हो गई । सूचना मिलते ही तत्काल खुदागंज थाना पुलिस मौके पर जा पहुँची । पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है थाना प्रभारी सत्य प्रकाश के अनुसार फरार ट्रैक्टर ट्राली चालक की तलाश की जा रही है तहरीर मिलते ही मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular