
ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या जिले के राजकीय अतिथि गृह (सर्किट हाउस) सभागार में जिले के पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई कर रही उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या डाक्टर प्रियंका मौर्या के सामने लगभग 45 महिलाओ द्वारा अपनी समस्याओं से सम्बन्धित शिकायत पत्र दिया गया,पीड़ित महिलाओं के बीच डाक्टर प्रियंका मौर्य द्वारा 15 शिकायतों का मौके पर निस्तारित करने का दावा किया गया,जनसुनवाई में आई हुई महिलाओं की समस्याओं को सुनकर सम्बन्धित अधिकारियों को समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित करने का कार्य किया गया,सरकार के निर्देश पर उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा नारी सशक्तिकरण के अंतर्गत जहा विद्यालयों में जा जाकर जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है वही पर शिकायत लेकर आई कुछ पीड़ित महिलाओं द्वारा मारपीट के मामले में पुलिस द्वारा ही बार बार दौड़ाने और बातों को अनसुना किये जाने का आरोप लगाया गया,पुलिस द्वारा कार्य के लापरवाही जैसे उत्पीड़न पर सदस्य राज्य महिला आयोग की त्योरियां चढ़ती दिखी,कुछ पीड़ित महिलाएं जन सुनवाई में दूसरी बार शिकायत देने पहुँची जिनके द्वारा यह बताया गया कि पिछले जन सुनवाई में दी गई शिकायत में क्या कार्यवाही हुई पता नही चल सका,सदस्य राज्य महिला आयोग द्वारा जोर शोर से यह दावा किया गया कि सरकार में महिलाएं जागरूक हो रही है, सरकार की योजनाओं का लाभ महिलाओ को मिल रहा है।महिला सुरक्षा और अधिकारों को लेकर उन्होंने कहा कि महिलाये अपने अधिकारों के लिए आवाज उठा रही है,उन्हें किसी भी स्थिति में दबना नहीं चाहिए,महिलाओं से अपील की कि वे अपने हक के लिए आगे आएं और किसी भी प्रकार के उत्पीड़न के खिलाफ मजबूती से लड़ें।जन सुनवाई के अवसर पर जिला प्रोवेशन अधिकारी अश्वनी कुमार शुक्ल,प्रभा पाल जिला प्रशासन से अरविन्द कुमार,बाल विकास से मीनाक्षी पांडेय,सूचना विभाग से सन्तोष द्विवेदी,आदि लोग मौजूद रहे,