रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । तिलहर तहसील क्षेत्र के खुदागंज में पंचमी को रंग पंचमी का आयोजन विशेष रूप से किया जाता है आज इस अवसर पर भाजपा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस की उपस्थिति रही । स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर एक दूसरे को रंग लगाया और त्यौहार का खूब आनंद लिया । यह आयोजन शाहजहाँपुर नगर के छोटे और बड़े लाट साहब बनाम नबाब साहब के जुलूस की तर्ज पर किया जाता है स्थानीय प्रशासन की ओर से पूरी सुरक्षा व्यवस्था की जाती है इसी परंपरा का निर्वाहन करते हुए क्षेत्रवासियों ने धूमधाम से रंग पंचमी का त्योहार हँसी खुशी से मनाया ।खुदागंज में यह परंपरा कई वर्षों से चली आ रही है इस वर्ष भी भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया । आसपास के आम , प्रतिष्ठित क्षेत्रीय लोगों ने प्रतिभाग कर कार्यक्रम को चार चाँद लगा दिए ।