India Times 7

Homeअयोध्यानगर निगम ने छह प्रतिष्ठानों पर की कुर्की की कार्रवाई

नगर निगम ने छह प्रतिष्ठानों पर की कुर्की की कार्रवाई

गृह एवं जल कर के रूप में 3.70 लाख रुपये वसूले

मंडल ब्यूरो गोपीनाथ रावत

अयोध्या गृह एवं जलकर बकाया वसूली को लेकर नगर निगम ने सोमवार को अभियान चलाया। इस दौरान छह प्रतिष्ठानों पर कुर्की की कार्रवाई की गई। इन प्रतिष्ठानों पर आठ लाख तीन हजार रुपये बताया था, जिसमें से 3.70 लाख की वसूली की गई। नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार पांडेय ने बताया कि अपर नगर आयुक्त सुमित कुमार के मार्गदर्शन में बकाया वसूली का अभियान चलाया गया। इसके तहत 1.33 लाख रुपये बकायेदार लक्ष्मणपुरी के ज्ञान प्रकाश ने 50 प्रतिशत धनराशि जमा कर दिया। लालबाग न्यू कॉलोनी निवासी रश्मि तिवारी ने बकाया 1.44 लाख में से 54 हजार रुपये जमा किए। साहबगंज की पदमा सिंह ने संपूर्ण बकाया 77 हजार रुपये जमा कर दिए। राजा मोहन गर्ल्स डिग्री कॉलेज रिकाबगंज पर 1.85 लाख रुपये बकाया है । कॉलेज ने बकाया जमा करने के लिए एक सप्ताह की मोहलत मांगी है।चौक निवासी जहीरुद्दीन ने बकाया 1.24 लाख रुपये जमा कर दिया। वसीर खान ने बकाया 1.40 लाख रुपये में से 50 हजार रुपये जमा किए। कुर्की की कार्रवाई करने वाले दल में गुरु प्रसाद पांडे एवं सौरभनाथ, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी गजेंद्र कुमार, कर अधीक्षक जयप्रकाश एवं विनोद गौड़, राजस्व निरीक्षक अनिल यादव, वीरेंद्र पटेल देव प्रसाद वर्मा शामिल थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular