Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशआजाद समाज पार्टी ने की संकल्प यात्रा की शुरुआत

आजाद समाज पार्टी ने की संकल्प यात्रा की शुरुआत

रिपोर्ट विजय कुमार

बदायूं: मुख्य अतिथि विकास बाबू एडवोकेट ने फैजगंज नगर पंचायत से की संकल्प यात्रा की शुरुआत आजाद समाज पार्टी के स्थापना दिवस और बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत फैजगंज बेहटा, जनपद बदायूं में संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया गया। इस ऐतिहासिक यात्रा की अगुवाई अनमोल सागर और गुलशन सागर कर रहे हैं, जो बिसौली और बिल्सी तहसील के सैकड़ों गांवों में पहुंचकर भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का प्रचार-प्रसार करेंगे।मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर भीम आर्मी बरेली मंडल अध्यक्ष एवं एडवोकेट विकास बाबू ने इस संकल्प यात्रा की शुरुआत की और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह यात्रा सामाजिक न्याय और राजनीतिक परिवर्तन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बहुजन समाज को जागरूक और संगठित करने का संकल्प दोहराया।इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय जनता उपस्थित रही। संकल्प यात्रा के माध्यम से बहुजन समाज को सशक्त करने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और संगठन को मजबूत करने का लक्ष्य रखा गया है।विकास बाबू एडवोकेट कप्तान साहब भीम आर्मी नि मंडल अध्यक्ष भीम आर्मी बरेली मंडल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular