India Times 7

Homeअयोध्यासड़क दुर्घटना में चार युवको की मौत से परिवार में मचा...

सड़क दुर्घटना में चार युवको की मौत से परिवार में मचा कोहराम, गांव में फैला मातम

हैदरगंज पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग किया दर्ज।

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

बीकापुर-अयोध्या*होली के दिन शुक्रवार शाम हैदरगंज थाना क्षेत्र के चौरे बाजार हैदरगंज मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पारा राम रमवा कला के पास शुक्रवार शाम सड़क दुर्घटना में बाइक सवार चार लोगों की दर्दनाक मौत हो जाने के के मामले में हैदरगंज पुलिस ने सभाजीत पुत्र राम केवल निवासी पाराराम की तहरीर पर आरोपी वाहन चालक भास्कर उपाध्याय गुरु गोविंद निवासी बैसूपाली हैदरगंज के विरुद्ध लापरवाही से वाहन चलकर दुर्घटना करने का केस दर्ज किया है। हैदरगंज की तरफ से चौरे बाजार की तरफ जा रहे एसयूवी वाहन ने अनियंत्रित होकर एक साइकिल में टक्कर मार दिया। टक्कर लगने से साइकिल चालक पारा राम निवासी अंकित 20 वर्ष घायल हो गया। उसके बाद दुर्घटना करके भाग रहे एसयूबी चालक ने घबराहट में दो बाइक में टक्कर मार दिया। जिसके चलते दोनों बाइक में आग लग गई। और बाइक धूधू करके जल उठी। दोनों बाइक पर सवार मरणासन्न चारो युवको को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर ले जाया गया। लेकिन रास्ते में ही चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद एसयूबी अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई। तथा चालक कूद कर मौके से फरार हो गया और जंगल में घुस गया। जिसे ग्रामीणो और पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया। आग लगने से एसयूबी वाहन भी जल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र सिंह, सीओ पियूष पाल, नायब तहसीलदार रामखेलावन के अलावा बीकापुर कोतवाली, तारुन, थाना हैदरगंज पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। सड़क हादसे में हुई चार युवकों की मौत से क्षेत्र मे मातम और परिवार में कोहराम मच गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular