स्टेट ब्यूरो चीफ— भूदेव प्रेमी
बदायूं: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष पदों की घोषणा हो चुकी है। इसी क्रम में बदायूं से एक बार फिर राजीव गुप्ता को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह उनका लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। उनकी सक्रियता, संगठनात्मक कौशल और जनता के बीच मजबूत पकड़ को देखते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौंपी है। -समर्थकों में जश्न का माहौल
राजीव गुप्ता के दोबारा जिला अध्यक्ष बनने की खबर मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और ढोल-नगाड़ों के साथ पार्टी कार्यालय पर उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय नेता मौजूद रहे। -भाजपा नेताओं का बयान
पार्टी नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा परिवारवाद की राजनीति को खत्म कर, योग्य और कर्मठ नेताओं को आगे बढ़ाने का काम करती है। भाजपा में हर कार्यकर्ता को समान अवसर मिलता है, और संगठन को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चला जाता है। -राजीव गुप्ता की प्रतिक्रिया इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने पार्टी नेतृत्वका धन्यवाद करते हुए कहा, “यह मेरी नहीं, बल्कि बदायूं की जनता और कार्यकर्ताओं की जीत है। मैं पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पहले से भी अधिक मेहनत करूंगा और जिले के विकास के लिए समर्पित रहूंगा।” -भविष्य की रणनीति -राजीव गुप्ता के नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने, पार्टी की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में भाजपा की स्थिति को और सुदृढ़ करने पर फोकस किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि उनके नेतृत्व में बदायूं में भाजपा और अधिक सशक्त होगी।
,
इंडिया टाइम्स 7