रिपोर्ट वीरपाल यादव
, बदायूं कांग्रेस के कार्यवाहक शहर अध्यक्ष पीसीसी सदस्य चौधरी वफाती मिया ने अपने आवास नवादा पर देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा किए गए दाडी मार्च की वर्षगांठ पर अपने विचार रखते हुए कहा कि आज देश में सरकर ने कर वसूली में ब्रिटिश सरकार को पीछे कर दिया है जीएसटी लगने से हर छोटी से छोटी चीज महंगी हो गई है नफरत को बढ़ावा दिया जा रहा है और बेरोजगारी महंगाई को छुपाया जा रहा है स्वदेशी अपनाने का नारा देने वाली सरकर ने चीन जैसे विदेशीयों को हमारे देश में अपना समान बेचने की खुली छूट दे रखी है उन्होंने कहा की आज देशवासियों को समझना होगा की महात्मा गांधी ने आज ही के दिन 12 मार्च 1930 में दंडी मार्च क्यों किया 24 दिन पैदल चलकर 390 किमी का सफर तय कर समुद्र किनारे नमक कानून को तोड़ा क्यों क्योंकी ब्रिटिश सरकर ने हर छोटी से छोटी खाने पीने की चीज पर यहां तक की नमक जैसी चीज पर भी टैक्स वसूल किया करती थी इस टैक्स वसूली के विरोध में दांडी मार्च किया गया और इस आंदोलन में महात्मा गांधी सरोजनी नायडू के अलावा 78 लोग शामिल थे बाद में इस आंदोलन ने बड़ा रूप लिया आज फिर हमारे देश के बुद्धिजीवी वर्ग को महात्मा गांधी के इस अहिंसक आंदोलन से सबक लेना होगा उनके विचारों को अपनाना होगा और जनता पर थोपे गए अनावशयक गब्बार सिंह टैक्स जी,एस,टी का विरोध कर देश में पनप रही नफरत बेरोजगारी और महंगाई से देश को फिर अज़ाद कराना होगा