India Times 7

Homeबदायूंअज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में सनसनी

रिपोर्ट स्टेट हेड यूपी – भूदेव प्रेमी

बदायूं जिले के अंबियापुर ब्लॉक के गांव जर्रसेनी में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, वहीं मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।मिली जानकारी के अनुसार, संभल जिले के थाना धनारी क्षेत्र के खजुरा छपरा गांव निवासी रामपाल अपनी बहन के घर जर्रसेनी में समस्त परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार की रात अज्ञात बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हत्या की इस वारदात से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।परिवार में मचा कोहराम रामपाल की हत्या के बाद उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद गांव में डर और दहशत का माहौल है। पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि अगर किसी को कोई संदिग्ध जानकारी मिले तो तुरंत सूचित करें, ताकि जल्द से जल्द इस हत्याकांड का खुलासा किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular