Skip to main content

India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशभूमि सम्बन्धी विवादों का मौके पर जाकर किया जाये निराकरण-जिलाधिकारी

भूमि सम्बन्धी विवादों का मौके पर जाकर किया जाये निराकरण-जिलाधिकारी

कार्यवाही के दौरान व्यवधान डालने वालों को शांतिभंग की धाराओं में किया जाये पाबंद – जिलाधिकारी

मैनपुरी – जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद शाहा ने थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना किशनी में जन शिकायतें सुनने के दौरान राजस्व, पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि भूमि संबंधी विवादों की शिकायतों पर बेहद संवेदनशील होकर कार्यवाही की जाए, थाने हो जाए, थाने से ही पुलिस, राजस्व की संयुक्त टीम गठित कर मौके पर भेजी जाए, मौके पर की गई कार्यवाही पर शिकायतकर्ता के साथ गांव के 02 अन्य संम्भ्रात व्यक्तियों के हस्ताक्षर कराये जाएं, जांच, पैमाइश के दौरान यदि किसी के द्वारा अवरोध उत्पन्न किया जाए तो उसे शांति भंग की धाराओं में पाबंद किया जाए। उन्होंने कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, सार्वजनिक भूमि पर अनाधिकृत कब्जों की शिकायतों पर राजस्व, पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर प्रभावी कार्यवाही करे, एक बार पैमाइश, कब्जा हटवाने के बाद यदि किसी के द्वारा पुनः कब्जा किया जाये तो उसके विरूद्ध सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराकर प्रभावी कार्यवाही की जाये।श्री सिंह ने राजस्व कर्मियों से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र के भूमि सम्बन्धी विवादों की जानकारी रखें, सार्वजनिक भूमि पर कहीं भी अनाधिकृत कब्जा हो तो उसे तत्काल हटवाया जाये, थाना समाधान दिवस, सम्पूर्ण समाधान दिवस में विवादित भूमि के प्राप्त प्रकरण के संबंध में राजस्व, पुलिस की टीम मौके पर जाकर संयुक्त रूप से कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि जन-शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, फरियादी को तत्काल राहत मिले, आमजन के बीच संदेश पहुंचे कि शासन-प्रशासन उनकी शिकायतों के समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण के लिए संवेदनशील है।थाना किशनी में ग्राम रेचन्दा नि. सुरेन्द्र सिंह ने ग्राम समाज की भूमि पर प्रधान द्वारा किये गये अवैध कब्जे को हटवाये जाने, उजागरपुर नि. रविन्द्र सिंह ने भूमि गाटा संख्या-92ख से दंबग, विपक्षी के द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाये जाने, ग्राम धर्मनेर नि. सुबोध कुमार ने बंद चकरोड़ को खुलवाकर मरम्मत कराये जाने, नगर पंचायत किशनी के सभासद राहुल कुमार गुप्ता, कमलेश कुमारी, सोमलता, उमेश चन्द्र, अमित कुमार, प्रदीप कुमार, मानसिंह, रामौतार सिंह आदि ने मुख्य बाजार की जर्जर सड़क की मरम्मत कराये जाने, ग्रामकुम्हौल नि. लल्लन ने भूमि गाटा संख्या-1956 पर क्रेता द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, ग्राम हरिसिंहपुर नि. राम किशन ने भूमि खाता संख्या में नाम बदलवाये जाने की माँग अपने प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिस पर उन्होने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी, प्र. निरीक्षक को तत्काल प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी किशनी गोपाल शर्मा, प्रभारी निरीक्षक किशनी के अलावा अनिल सक्सैना आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular