पब्लिक हेल्थ से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध हो कठोर कार्यवाही, त्यौहारों के दौरान मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री किसी दशा में न हो- जिलाधिकारी
मैनपुरी– खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय समिति की त्रैमासिकबैठक में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेशित करते हुए कहा कि आगामी त्यौहारों की दृष्टिगत निरंतर निरीक्षण करें मिलावटी, आद्योमानक खाद्य सामग्री की बिक्री किसी दिशा में न हो, सुनिश्चित किया जाए, त्यौहारों के सीजन को दृ ष्टिगत रखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरंतर प्रवर्तन की कार्यवाही की जाये, खुले पेय पदार्थों की बिकी किसी दशा में न हो, दुकानदारों, हथठेले वालों की गहनता से जॉच हो, नियमित रूप से सेम्पिल लिये जायें, जो भी सेम्पिल जॉच हेतु भेजे जायें, उनकी रिपोर्ट समय से मंगाने की व्यवस्था हो, खाद्य सुरक्षा सम्बन्धी जो भी वाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित हैंउन्हें प्राथमिकता पर निबटाया जाये, खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों, अद्योमानक खाद्य सामग्री की बिक्री में संलिप्त व्यक्तियों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाये, खाद्य निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में निरतंर प्रवर्तन की कार्यवाही करे।श्री सिंह ने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहाकि अगले 05 दिन में सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आकस्मिक रूप से कम से कम 10-10 सैंपल की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होने खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों को अपमिश्रित खाद्यान्न सामग्री न मिले, बाजार में गुणवत्तायुक्त सामग्री की बिक्री हो इसके लिए निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जाए। उन्होने खाद्य एवं औषधियों में अपमिश्रण रोकने के लिए की गयी कार्यवाही की जानकारी करने पर पाया कि खाद्य अनुभाग द्वारा चालू वित्तीय वर्ष में अब तक 1367 निरीक्षण, 362 छापे की कार्यवाही कर 374 नमूने संग्रहित कर 298 वाद दायर किये गये, लिये गये नमूनों में से 147 अधोमानक एवं 68 असुरक्षित पाये गये हैं।जिलाधिकारी ने औषधि संवर्ग की समीक्षा करने पर ड्रग निरीक्षक ने बताया कि मेडिकल स्टोर की नियमित जांच की जा रही है, अब तक 38 देवा विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित एवं 06 के लाइसेंस निरस्त किए गए, 21 नये लाइसेंस जारी किए गए, 40 वाद अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में दायर कराये गये। उन्होंने मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी से कहा कि सभी मेडिकल स्टोर पर सी.सी.टी.वी. कैमरे प्राथमिकता पर लगें। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनिल कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर. सी. गुप्ता, उपायुक्त एन.आर.एल.एम. शौकत अली, परियोजना निदेशक सत्येंद्र कुमार, सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा डा. श्वेता सैनी, जिला पूर्ति अधिकारी क्यामुद्दीन अंसारी, केमिस्ट एसोसिएशन से विनय गांधी आदि उपस्थित रहे, बैठक का संचालन मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डा. ए.के. पाठक ने किया।