India Times 7

Homeशाहजहांपुरशाहजहाँपुर में बनेगा नया सर्किट हाउस एवं हैलीपेड

शाहजहाँपुर में बनेगा नया सर्किट हाउस एवं हैलीपेड

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने महानगर में नए सर्किट हाउस की घोषणा की है नेशनल हाईवे पर मेजबान के सामने 1 हेै० जमीन पर यह भवन बनेगा । इसकी अनुमानित लागत 22 करोड़ 23 लाख 82 हजार रुपए होगी । वित्तमंत्री ने बताया कि पीडब्ल्यूडी का डाक बंगला जजेस कोर्ट को दे दिया गया है इससे नए न्यायालय बनाने और वादकारियों को बेहतर सुविधाऍं मिल सकेंगी । उन्होंने बताया कि बढ़ती आबादी और वादकारियों की संख्या को देखते हुए बड़े प्रांगण की जरूरत थी । खन्नाजी ने कहा कि दो साल पहले जजेस कोर्ट को जलालाबाद रोड पर शिफ्ट करने की योजना थी ।इसी प्रयोजन हेतु जमीन की तलाश भी की जा रही थी । लेकिन उन्होंने विकल्प के रूप में पीडब्ल्यूडी डाक बंगला न्यायालय को देने का निर्णय लिया । 12 जुलाई 2023 को चीफ जस्टिस से मिलकर इस प्रस्ताव को मंजूरी ली गई । नए सर्किट हाउस में 10 सूट बनेंगे । इसमें हेलीपैड और मीटिंग हॉल की भी सुविधा होगी । निर्माण कार्य के लिए टोकन मनी भी जारी कर दी गई है उन्होंने कहा कि उन्होने शाहजहाँपुर को नगर निगम बनाया एवं सीवर लाइन की व्यवस्था कराई । साथ ही विकास प्राधिकरण की भी स्थापना की है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular