India Times 7

Homeमैनपुरीडॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय...

डॉ0 भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर

मैनपुरी राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर दिनांक 5 मार्च 2025 से 11 मार्च 2025 तक ग्राम हरचंदपुर में विषय ” मतदाता जागरूकता, सड़क सुरक्षा ,स्वच्छता स्वास्थ्य एवं विकसित भारत 2047 युवा उत्साह नव भारत पर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ0 एसपी सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री उमाशरण यादव प्रधानाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय हरचंदपुर रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ। तत्पश्चात सरस्वती वंदना स्वागत गीत एवं एनएसएस लक्ष्य गीत “उठे समाज के लिए उठे उठे स्वयं सजे वसुंधरा संवार दें” के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं अन्य ग्रामीण वासियों स्वयंसेवकों अतिथियों का स्वागत कर अभिवादन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डाँ0 एस पी सिंह ने विशेष शिविर उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि अनुशासन, समाज सेवा, राष्ट्र सेवा एवं कर्तव्य की भावना से समाज एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण ही राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य एवं लक्ष्य है। विशिष्ट अतिथि श्री उमाशरण यादव ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का संदेश वाक्य “मैं नहीं आप” है। समाज एवं राष्ट्रप्रेम की भावना सभी में जागृत हो एवं समाज की सेवा के लिए तत्पर रहें यही शिविर का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम अधिकारी जयप्रकाश यादव ने राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के संदर्भ में बताते हुए विस्तार से कहा कि स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता श्रमदान एवं द्वितीय सत्र में मतदाता जागरूकता रैली कार्यक्रम ग्राम हरचंदपुर में लोगों को जागरूक एवं प्रेरित किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। अनुशासित रहकर लोगों को सामाजिक कुरीतियों अंधविश्वासों एवं समाज सेवा के प्रति जागरूक करना प्रमुख लक्ष्य है। सहायक अध्यापिका श्रीमती मंजु ने कहा कि अनुशासन में रहकर शिविर में जो सीखा जाता है वह जीवन पर्यंत काम आती है। इसलिए 7 दिन का यह शिविर आपके लिए महत्वपूर्ण है। डाँ जितेंद्र पाठक डॉक्टर जगजीवन राम डॉक्टर प्रमोद कुमार डॉक्टर गीता देवी डाँ विजय आनंद गौतम डॉ तनु जैन ने एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए विस्तार से एन एस एस के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के विषय में बताया । लक्ष्मी स्नेहा वीरू शालिनी अमित कुमार विवेक आर्यन सफदर हर्षवर्धन गुलशन अन्य स्वयंसेवकों द्वारा भाषण गीत नृत्य लोक नृत्य नाटक नुक्कड़ नाटक (सड़क सुरक्षा) गीत कविता आदि के माध्यम से सात दिवसीय विशेष शिविर में कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर जितेंद्र पाठक डॉक्टर जगजीवन राम डॉक्टर प्रमोद कुमार डॉक्टर विजय आनंद गौतम डॉक्टर गीता देवी डॉ तनु जैन विजेंन्द कुमार शिवनंदन सिंह सहायक अध्यापिका श्रीमती मंजू संध्या यादव हरचंदपुर ग्रामीण वासी अभिभावक छात्र-छात्रा तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक मौजूद रहे। सप्त दिवसीय विशेष शिविर का संचालन स्वयंसेवक विवेक कुमार ने किया। धन्यवाद ज्ञापित स्वयंसेवक आर्यन देव ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular