मैनपुरी – डालमिया सीमेंट की ओर से शहर के राधा रमन रोड स्थित एक होटल में सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में राज मिस्त्रियों ने भाग लिया।डालमिया सीमेंट के एरिया इंचार्ज ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजमिस्त्रियों से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करना है।डालमिया सीमेंट कानपुर यूनिट के टेक्निकल सर्विस इंचार्ज रिजवान अहमद ने बताया कि राजमिस्त्रियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित करना और डालमिया सीमेंट की उत्तम क्वालिटी और विशेषताओं को ग्राहकों तक पहुंचाना है और नई योजनाओं को राजमिस्त्री और ठेकेदारों को बताना है।