India Times 7

Homeअयोध्याप्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो प्रधानों ने मुख्य विकास...

प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सैकड़ो प्रधानों ने मुख्य विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या प्रधान संघ अयोध्या के जिला अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो प्रधानों ने जिले के मुख्य विकास अधिकारी महोदय को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा और वार्ता* *की, ब्लाकों द्वारा मनरेगा के पक्के कार्यों की स्वीकृति दिलाई जाने की मांग प्रमुख रूप से थी पत्रकारों के पूछे जाने पर जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि मनरेगा गांव पंचायत के विकास की रीढ़ की हड्डी है बिना कारण वर्षों से मनरेगा के पक्के कार्यों के बिलों की फीडिंग रोकी गई थी जो जिलाधिकारी महोदय व मुख्य विकास अधिकारी महोदय के हस्तक्षेप से शुरू हुई परंतु अब उसी तरीके से वर्षों से नए कामों की स्वीकृति नहीं दी जा रही है जो अधिनियम और पंचायतों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है **जिससे जनपद अयोध्या के गांव पंचायतों का विकास बिना कारण ठप हो गया है क्योंकि 60% कच्चे कामों के अनुपात में 40% पक्के कार्यों का प्रावधान है अनुपात होते भी होते हुए भी स्वीकृति न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ-साथ भारत सरकार और प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को बाधित किया जाना है जो किसी भी कीमत पर अयोध्या के प्रधान बर्दाश्त नहीं करेंगे पूंछे जाने पर उन्होंने यह भी बताया कि सत्र का अंतिम माह चल रहा है यदि शीघ्र प्रधानों को स्वीकृत नहीं मिली तो अनुपात समाप्त हो जाएगा और जनपद अयोध्या करोड़ों के विकास से वंचित हो जाएगा इसके लिए जनपद के प्रधान आक्रोशित है और यदि शीघ्र समाधान ना हुआ तो ना चाहते हुए भी जनपद अयोध्या के प्रधान संघर्ष पर मजबूर होंगे वार्ता में प्रमुख रूप से जनपद के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी व सैकड़ो प्रधान साथी मौजूद रहे।।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular