रिपोर्ट अनिल अनुराग
निगोही ,शाहजहाँपुर । मंगलवार को लोधी सेना नायक एवं लोधी संगठन के राष्ट्रीय संयोजक प्रभात लोधी के नेतृत्व मेंमहापौर अर्चना वर्मा व नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया ।जिसमे संगठन ने मांग कि शहर में लोधी समाज राजनीति के भीष्म पितामह रहे चुके स्व० राममूर्ति वर्मा के नाम पर एक भवन एवं लोधी छात्रावास निर्माण की मांग कर ज्ञापनसौंपा गया । निगोही ,बंडा ,खुटार ,जलालाबाद ,अल्हागंज आदि स्थानों से ,दूर दराज से आने वाले समाज के लोगों ठहरने समुचित व्यवस्था हो सके । तथा दूसरे ज्ञापन में चिनौर व शाहबाज नगर में वीरांगना अबन्ती बाई की प्रतिमाओं की साफ़ सफाई व्यवस्था एवं सीढ़ियों के निर्माण की मांग की गई ।