India Times 7

Homeमैनपुरीनेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

नेहरू युवा केंद्र द्वारा जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न

मैनपुरी नेहरू युवा केंद्र ( मेरा युवा भारत) युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन जिला युवा अधिकारी मनीष चन्द्र चौधरी द्वारा पं जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मैनपुरी में किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी श्रीमती साधना सिंह एवं जिला उप क्रीडा अधिकारी श्री सुनील चौहान उपस्थित रहे । कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि ने युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प माला अर्पित करते हुए किया, कार्य क्रम के अंतर्गत पुरुष वर्ग में वॉलीबॉल में विजेता बेवर, उपविजेता करहल, कुश्ती में मुकेश प्रथम , अरुण द्वितीय रहे ; 400 मी दौड़ में प्रथम अभिषेक , द्वितीय गगन एवं तृतीय अनूप रहे । महिला वर्ग में कबड्डी में प्रथम भवानीपुर करहल और द्वितीय सुल्तानगंज ; बैडमिंटन में प्रथम शालिनी एवं द्वितीय आकांक्षा रहीं और स्लो साईकिलिंग में प्रथम अंजू, द्वितीय शालिनी रहीं। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा शील्ड, प्रणाम पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम आयोजन में विवेक, विक्रम, मोनू , धर्मवीर एवं नील कमल का विशिष्ट सहयोग रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular