रिपोर्ट अशोक कुमार
निगोही , शाहजहाँपुर । बुलन्दशहर के भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी एक सड़क दुर्घटना में सुरक्षित बच गए । यह हादसा आज सुबह करीब 10 बजे लिपुलेख भिंड राष्ट्रीय राजमार्ग पर निगोही / हसौआ धर्मकांटे के नजदीक हुआ, जब उनकी गाड़ी एक छुट्टा गाय से टकरा गई । इस घटना में विधायक की कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन विधायक जी सहित ड्रायवर ,गनर , पीआरओ बाल बाल बच गए । विधायक देवेंद्र सिंह लोधी जनपद पीलीभीत के विधानसभा बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानन्द के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे । उनके साथ पीआरओ चरन सिंह, गनर ऋषि पाल और गाड़ी चालक उमेश भी थे । निगोही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई । विधायक को कार से सुरक्षित बाहर निकाला गया । विधायक कुछ फासले पर स्थित तिलहर भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा के कैंप कार्यालय पर पहुँचे और वहाँ मौजूद लोगों को हादसे की जानकारी दी । उन्होंने विधायक से मोबाइल पर बात भी की । क्षेत्रीय विधायक के उस समय बरेली में होने के कारण उन्होंने अपने स्टाफ को विधायक की देखभाल के निर्देश दिए । विधायक कुछ देर वहाँ ठहरे । इसके बाद पीछे से आई एक परिचित की दूसरी कार से बरखेड़ा रवाना हो गए । ज्ञातव्य है कि आज छुट्टा, निरीह, आवारा गोवंश पूरी तरह निराश्रित हो चुका है प्रदेश सरकार के करोड़ों बजट से चल रहीं सैकडों गोशालाओं में प्रशासनिक लापरवाही ,कदाचार से भूखे प्यासे ,बीमार ,दर दर भटकते गोवंश बड़ी संख्या में बेमौत मर रहे हैं किसान तीखी ,हाड़तोड़ हवाओं और ठंडी रातों में खुले खेतों में गेहूँ आदि फसलों की रखवाली करने को मजबूर हैं जैसे तैसे बधिकों आदि से बचे कंटीले तारों से घायल गोवंश से बेचारा आज कोई है ही नही !! प्रदेश सरकार सम्बंधित अधिकारियों के झांसे में आकर मस्त है और कुछ मानने को तैयार नही …अब अपने ही जनप्रतिनिधि की कार के दिनदहाड़े आवारा पशु से टकराने से बड़ा सबूत क्या हो सकता है !!