Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यामुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ...

मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ किसान दिवस का आयोजन

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या आकाशवाणी अयोध्या दूरदर्शन के किसान चैनल डीडी किसान तथा इफको के संयोजन में 15 फ़रवरी को बाँसगाँव विकासखंड अमानीगंज में प्रगतिशील किसान उमानाथ शुक्ल के घर किसान दिवस आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र मसौधा और कृषि विज्ञान केंद्र प्रांती अंबेडकरनगर के वैज्ञानिकों तथा कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज के विशेषज्ञों ने किसानों की समस्याओं पर चर्चा की। जिले के अन्य अधिकारियों ने कृषि, पशुपालन, फसल सुरक्षा, गन्ना विभाग और उद्यान विभाग से जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।इफको संस्था व ड्रोन दीदी द्वारा ड्रोन मशीन से दवा और खाद का छिड़काव प्रदर्शित किया गया। किसानों के बीच प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। साथ ही, कृषि विभाग द्वारा 90% अनुदान पर मक्का बीज उपलब्ध कराया गया। विभिन्न बीज कंपनियों के स्टाल लगाकर प्रदर्शनी भी आयोजित की गई।मनोरंजन के लिए लोक कलाकार ओम प्रकाश निराला की संगीत मंडली ने अपना कार्यक्रम प्रस्तुत किया। ओमकार सेवा संस्थान द्वारा महिलाओं द्वारा केले के रेशे से बने उत्पादों की भी प्रदर्शनी लगाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या कृष्ण कुमार सिंह (आईएएस) ने की। उन्होंने किसान उमानाथ शुक्ल के गेहूँ के खेत का निरीक्षण किया और प्रसन्नता जाहिर की।इफको के क्षेत्रीय प्रबंधक ए. के. सिंह और आकाशवाणी अयोध्या के निदेशक संजय धर द्विवेदी ने बताया कि किसानों के इस कार्यक्रम का प्रसारण एफएम रेडियो अयोध्या व दूरदर्शन के डीडी किसान चैनल पर किया गया।कार्यक्रम के आयोजक उमानाथ शुक्ल और प्रबंधक अजित कुमार मिश्र ने किसानों से समय पर पहुँचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की थी।इस आयोजन में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular