India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबैंक आफ बड़ोदा की मिनी शाखा ( बीसी ) में चोर ने...

बैंक आफ बड़ोदा की मिनी शाखा ( बीसी ) में चोर ने लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया

रिपोर्ट विजय कुमार

उझानी /बदांयू नगर के घंटाघर मार्केट सिथ्ति बैंकआफ बड़ोदा की मिनी शाखा ( बीसी ) में बीती रात शटर उढ़ा कर चोर ने लाखों रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जबकि बीस कदम की दूरी पर पुलिस बूथ है। जानकारी के अनुसार घंटाघर मार्केट में मनोज गोयल की बेंक आफ बड़ौदा का फ्रेंड्स कम्प्यूटर के नाम से जनसेवा केंद्र है। सीसीटीवी में फुटैज दिखाती हैं कि रात 3,:15 पर एक शख्स आता है ओर सबदल से शटर की एक साईड उढ़ाकर चला जाता है। आज सुबह लगभग 5.15 पर शटर के रास्ते दुकान में घुसता है व रेक में रखे 3.56 लाख रूपयों की गड्डीयों को जेब में रखकर निकल जाता है। आज सुबह दुकान खोलने पर मालूम पडता है कि जनसेवा केंद्र में चोरी हो गई। सीसीटीवी देखने पर चोर का चेहरा भी नजर आता है। पीड़ित मनोज गोयल ने सीसीटीवी फुटेज के साथ कोतवाली पुलिस को चोरी की तहरीर सोप दी है। एसएसआई मनोज कुमार ने दुकान का बारीकी से निरीक्षण कर सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular