India Times 7

Homeशाहजहांपुरशराबी द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

शराबी द्वारा पत्नी की निर्मम हत्या ,पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । महानगर में एक शराबी पति द्वारा अपनी पत्नी की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है थाना सदर बाजार क्षेत्र के ककरा कलां में 28 वर्षीय साजिदा की हत्या उसके पति अफरोज ने कर दी । हत्या के बाद आरोपी तीन छोटे बच्चों को लेकर फरार हो गया । घटना सोमवार की सुबह की है जब साजिदा की बड़ी बेटी मोहल्ले में पढ़ने गई थी । घर में कोई हलचल न देख स्थानीय लोगों ने बेटी को सूचित किया । जब बेटी घर पहुँची ,तो उसने मां को चारपाई पर चादर से ढका हुआ पाया । चादर हटाते ही उसके सामने दिल दहला देने वाला दृश्य था.. उसकी मां के सिर से खून बह रहा था । मृतका के चाचा जहीर ने बताया कि अफरोज शराब का आदी था , कोई काम नहीं करता था । पति पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था । अफरोज साजिदा के साथ मारपीट करता था । करीब एक साल पहले महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी । जहाँ दोनों के बीच समझौता कराया गया था । स्थानीय लोगों के अनुसार दस दिन पहले भी आरोपी ने साजिदा का गला दबाने का प्रयास किया था । एसपी सिटी संजय कुमार के अनुसार प्रारंभिक जाँच में पता चला है की हत्या चाकू या किसी भारी वस्तु से की गई है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिससे मृत्यु का सटीक कारण पता चल सकेगा । पुलिस आरोपी पति की तलाश में जुटी है जो तीन छोटे बच्चों के साथ फरार है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular