रिपोर्ट कुलदीप सिंह
बदायूं ब्लॉक समरेर ग्राम कमा में झोपडी में आग लगने से हुआ नुकसान थाना दातागंज के ब्लॉक समरेर के ग्राम कमा में शुक्रवार की रात्रि 10 बजे संतोष व अशोक पुत्र रामदीन आवासीय घर में आग लग गई आग लगने के तुरंत बाद आस पड़ोसी इकठ्ठा हो गये ओर आस पड़ोस के लोगों ने मिल कर आग पर काबू पा लिया पर आग लगने से घर में रखा सामान जल कर राख हो गया , इस में एक बच्चा यश पुत्र अनूप आग में सुलझ गया परिवार का मानना है कि आग जान बुझ कर लगाई गई थी इस पर अज्ञात में परिवार ने थाना दातागंज में तहरीर दी