India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशचाईनीज मांझे से फिर एक व्यापारी गंभीर घायल , हेलमेट ने बचा...

चाईनीज मांझे से फिर एक व्यापारी गंभीर घायल , हेलमेट ने बचा लिया

संवाददाता अशोक कमार

शाहजहॉंपुर । शहर में चाइनीज मांझे का एक और गंभीर हादसा सामने आया है गुरुवार शाम को सीमेंट व्यापारी सैय्यद जाहिद हुसैन हेलमेट पहनकर बाइक से कचहरी पुल से गुजर रहे थे, तभी चाइनीज मांझे की चपेट में आ गए । हेलमेट के शीशे को भेदकर मांझा उनकी आंख और नाक तक पहुँच गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए ।
घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी क्लिनिक ले गए, जहाँ उनकी आंख और नाक में पांच टांके लगाए गए । यह घटना पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े करती है क्योंकि कुछ दिन पहले ही एक कांस्टेबल की चाइनीज मांझे से मौत के बाद पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का दावा किया था । पुलिस ने तीन छोटे दुकानदारों को गिरफ्तार किया था, लेकिन बड़े विक्रेताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई । बसंत पंचमी के दिन भी शहर में खुलेआम चाइनीज मांझे का इस्तेमाल किया गया, जो पुलिस के दावों की पोल खोलता है सदर थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान का कहना है कि वे घटना की जानकारी जुटा रहे हैं यह घटना थाना सदर बाजार के कचहरी पुल के पास हुई । घायल व्यापारी ने अभी तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है यह घटना एक बार फिर चाइनीज मांझे से होने वाले खतरों को रेखांकित करती है और प्रशासन की कार्रवाई की प्रभावशीलता पर प्रश्नचिह्न लगाती है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular