India Times 7

Homeशाहजहांपुरसांसद ने जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की लोकसभा में माँग की

सांसद ने जिले में कृषि विश्वविद्यालय खोलने की लोकसभा में माँग की

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । कृषि विकास को नई दिशा देने के लिए सांसद अरुण सागर ने लोकसभा में एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया है उन्होंने पुवायाँ विधानसभा क्षेत्र में खुटार में कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग की है सांसद ने बताया कि शाहजहॉंपुर अनुसूचित बाहुल्य क्षेत्र है जहाँ गन्ना, धान और आलू की प्रमुख रूप से खेती होती है साथ ही आम और अमरूद जैसे फलों की भी प्रचुर मात्रा में उपज होती है उन्होंने क्षेत्र भ्रमण के दौरान स्थानीय लोगों से मिली माँग का हवाला देते हुए कहा कि बरेली मंडल में अभी तक कोई कृषि विश्वविद्यालय नहीं है विश्वविद्यालय की स्थापना से न केवल स्थानीय युवाओं को कृषि की बारीकियों को समझने का अवसर मिलेगा, बल्कि वे कौशल युक्त भी बन सकेंगे । खुटार क्षेत्र गन्ना और धान की बंपर पैदावार के लिए जाना जाता है सांसद का मानना है कि यहाँ विश्वविद्यालय की स्थापना से आसपास के कृषि प्रधान जिलों को भी लाभ मिलेगा और किसान बेहतर फसल उत्पादन कर सकेंगे । सांसद अरुण सागर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस प्रस्ताव पर जल्द से जल्द सकारात्मक निर्णय लिया जाए, जिससे क्षेत्र के कृषि विकास को नई दिशा मिल सके ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular