Skip to main content

India Times 7

Homeअन्यमहाकुंभ जा रही बस गोवंश से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त

महाकुंभ जा रही बस गोवंश से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहॉँपुर । मीरानपुर कटरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ । हरिद्वार से प्रयागराज महाकुंभ स्नान के लिए जा रही बस गोवंश से टकराकर पलट गई । हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए । मृतक की पहचान शिव कुमार के रूप में हुई है, जो हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र के जमालपुर कला के रहने वाले थे । घायलों में अमित बिष्ट, टीकाराम, सुमिति देवी, माया देवी, संगीता देवी, देव श्री, शोभा देवी, सोभती, सुमन और बिंदेश्वरी शामिल हैं यात्रियों के अनुसार नेशनल हाईवे पर अचानक गोवंश के सामने आ जाने से बस अनियंत्रित हो गई और पलट गई । सभी यात्री उत्तराखंड के निवासी थे और महाकुंभ में स्नान के लिए प्रयागराज जा रहे थे । मीरानपुर कटरा थानाध्यक्ष जुगल किशोर पाल के अनुसार दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची । मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular