रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहॉंपुर । जमीन विवाद में मारपीट होने से एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए । कुतुआपुर गांव में तालाब में पानी जाने को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी डंडों और फावड़ों से हमला कर दिया गया । दोनों के बीच जमीन का भी विवाद चल रहा है घटना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के कुतुआपुर गांव की है जहाँ सतपाल का पड़ोसियों से जमीन विवाद चल रहा था । सतपाल का कहना है कि उनके मकान के पीछे स्थित तालाब में पानी जाने को लेकर दूसरे पक्ष ने विरोध किया और उनके घर पर हमला कर दिया । इस दौरान महिलाओं के साथ भी मारपीट कर उनके बाल खींचे गए । घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गये हैं जिसमें मारपीट के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं हमले में सतपाल और उनकी भाभी ममता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए । करीब 30 मिनट तक चले इस हंगामे की सूचना ग्रामीणों ने डायल 112 को दी । पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुँच गई । सभी घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया । जहाँ उनका इलाज जारी है थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जाँच की जा रही है तहरीर मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी ।