India Times 7

Homeअयोध्याआवारा सांड ने फिर एक बुजुर्ग की जान ली

आवारा सांड ने फिर एक बुजुर्ग की जान ली

रिपोर्ट अशोक कुमार

शाहजहाँपुर । एक आवारा सांड के हमले में फिर एक बुजुर्ग की जान चली गई । सड़रा जमुनिया पुरवा के 70 वर्षीय बच्चू लाल अपने घर की ओर जा रहे थे, जब एक आवारा सांड ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया । घटना थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र की है जहाँ सांड ने पहले बुजुर्ग को अपने सींग में फांस लिया और फिर उन्हें लगभग 50 मीटर तक खींच ले गया । स्थानीय लोगों की चीख पुकार सुनकर भीड़ जमा हुई और बड़ी मुश्किल से बुजुर्ग को सांड से छुड़ाया गया । गंभीर रूप से घायल बच्चू लाल को तत्काल राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई । पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है मृतक के भतीजे अरविंद कुमार ने सरकार से आवारा पशुओं की समस्या का समाधान करने की मांग की है उन्होंने कहा कि उनके चाचा की मौत बेहद दर्दनाक तरीके से हुई है और यह आवारा पशुओं की समस्या का एक गंभीर उदाहरण है यह घटना एक बार फिर आवारा पशुओं से जनता की सुरक्षा के सवाल को उठा रही है जिले में हर रोज कोई न कोई इनका निशाना बनकर मौत के गाल में समा रहा है ।<

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular