रिपोर्ट अशोक कुमार
शाहजहाँपुर । महानगर में एक चौंकाने वाली घटना में मामूली 20 रुपए की चीनी को लेकर हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया । चौक कोतवाली क्षेत्र के ककरा मोहल्ले में एक पति ने अपनी पत्नी पर न केवल बेलचे से जानलेवा हमला किया, बल्कि उसकी बेरहमी से पिटाई भी की ।घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने फोन पर बताया था कि पति ने मात्र 20 रुपए की चीनी को लेकर विवाद किया । बेलचे से हमला कर दिया । यद्यपि पहले हमले में वह बच गई । लेकिन इसके बाद पति ने उसकी जमकर पिटाई की । पिता ने बेटी को घर आने को कहा, लेकिन लगातार हो रही मारपीट से परेशान होकर महिला ने जहर खा लिया । जहर खाने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई । जिसके बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया । जहाँ उसका इलाज जारी है थाना प्रभारी राजीव तोमर का कहना है कि उन्हें अभी तक इस घटना की कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है उन्होंने कहा कि जैसे ही तहरीर मिलेगी ,मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी ।