India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय योजना शिविर में साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए

राष्ट्रीय योजना शिविर में साइबर अपराधों से बचने के उपाय बताए गए

रिपोर्ट अशोक कुमार शाहजहांपुर

शाहजहाँपुर । राजकीय महाविद्यालय में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन साइबर अपराधों से बचाव पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में तिलहर से पधारे डॉ. प्रमोद मिश्रा और डॉ. शुभा मिश्रा ने महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया । महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सरनपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित विचार गोष्ठी में साइबर अपराध जागरूकता पर विशेष चर्चा की गई । विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को ओटीपी या अन्य व्यक्तिगत जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इससे आर्थिक नुकसान हो सकता है कार्यक्रम के दूसरे चरण में एनएसएस के स्वयंसेवियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई । दल नायक रचना यादव और संत कुमार के नेतृत्व में स्वयंसेवियों ने ग्राम बिलहरा और फिरोजपुर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को साइबर अपराधों से बचने के तरीके समझाए गए । इस अभिनव पहल से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को साइबर सुरक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली । राष्ट्रीय सेवा योजना के पूर्व कार्यक्रम अधिकारी शशिभूषण और वर्तमान कार्यक्रम अधिकारियों की देखरेख में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ । इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में साइबर अपराधों से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular