रिपोर्ट अवनीश कमार
मैनपुरी – पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने ट्रांजिस्ट हॉस्टल में जन-समस्याएं सुनने के दौरान कहा कि आय-जाति, निवास प्रमाण पत्र जारी होने में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायकता कोष से आर्थिक मदद उपलब्ध कराये जाने हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों पर तत्काल औपचारिकताएं पूर्ण कराकर भेजी जाएं ताकि बीमार व्यक्ति को इलाज हेतु समय से धनराशि उपलब्ध कराई जा सके। उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केन्द्र के भवनों, स्कूलों में कहीं भी अवरोध उत्पन्न न हो, सार्वजनिक भूमि कब्जामुक्त रहे, आवागमन में किसी भी आम नागरिक को असुविधा का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी चकमार्ग, सड़कें कब्जामुक्त रहें, आमजन को अपनी समस्या के निदान के लिए भटकना न पड़े, अधिकारी प्रत्येक कार्यदिवस पर अपने कार्यालय में निर्धारित समय मंे उपस्थित रहकर जनता की शिकायतें सुनें और उसका प्रभावी निस्तारण करें साथ ही किसी भी स्तर से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र का गुणवत्ता के साथ निस्तारण करें ताकि आम जनता का विश्वास शासन, प्रशासन पर बना रहे। पर्यटन मंत्री ने कहा कि शासन की संचालित जन कल्याणकारी, लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ बिना भेद-भाव के प्रयेत्क पात्र व्यक्ति को मिले, पात्रों के चयन में पूरी पारदर्शिता बरती जायें, किसी भी योजना में कोई अपात्र लाभान्वित न हो, कोई पात्र व्यक्ति योजना का लाभ पाने से वंचित न रहे, सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि जन-सुनवाई, शासन स्तर, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना समाधान दिवस, मुख्यमंत्री पोर्टल, आई.जी.आर.एस. या अन्य किसी भी माध्यम से प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापरक निराकरण अधिकारी अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी समझ कर करें। उन्होंने कहा कि कहीं भी सार्वजनिक भूमि यथा चकरोड, विद्यालय की भूमि, खाद के गड्डों, मरघट आदि पर अवैध कब्जा न रहे, अमल दरामद, विरासत दर्ज करने में किसी भी स्तर पर विलंब न हो, सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, लेखपालों, राजस्व विभाग के अन्य कार्मिकों की कार्यशैली से आमजन राहत महसूस करें। आज जन-सुनवाई के दौरान मु. सोतियाना नि. गीता देवी, ग्राम कल्याणपुर नि. पूजा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाये जाने, ग्राम वीरमपुर नि. चौकीदार चन्द्रभान ने ग्राम के दंबगों द्वारा चौकीदार के पद से हटवाने की साजिश रचने, मुं. जाटवान नि. विजय कुमार ने रजवाहा की पटरी को जनहित में पक्की कराये जाने, मुं. बालाजीपुरम नि. फूलसिंह, करन सिंह, सुभाष चन्द्र, वीरेन्द्र सिंह, अजय, सोवरन, संतोष, लक्ष्मण, अहिवरन, करन सिंह, अजय ने कठेरिया कॉलोनी के लिए जाने वाले कच्चे रास्ते को पक्का कराये जाने, ग्राम मंगलपुर नि. महेश चन्द्र, ग्राम पुड़री नि. वेदपाल शर्मा ने गाटा संख्या-4410 से भू-माफिया द्वारा किये गये अनाधिकृत कब्जे को हटवाने, पूर्व सैनिक संगठन के जिलाध्यक्ष कैप्टन अवधेश सिंह कुशवाह ने कार्यालय के समीप शहीद स्तंभ का पुनर्निर्माण कराये जाने, ग्राम घुसूपुर नि. हरविन्द्र सिंह ने गाटा संख्या-1321 की पैमाइश कराये जाने, ग्राम पंचायत मुहब्बतपुर लभौआ की ग्राम प्रधान हेमलता ने छत के ऊपर से 11000 की विद्युत के तार हटवाकर एलटी लाइन की केबिल डलवाये जाने, नगला रते नि. कैलाश चन्द्र ने घर में हुयी चोरी की घटना की जॉच कर दोषियों को गिरफ्तार कराकर चोरी का सामान वापस दिलाये जाने की शिकायत अपने शिकायती प्रार्थना पत्रों के माध्यम से की, जिन्हे सम्बन्धित अधिकारियों को तत्काल गुणवत्तापरक निराकरण हेतु उपलब्ध कराया। जन-सुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर अजय सिंह चौहान, प्र. निरीक्षक कोतवाली फतेह बहादुर भदौरिया के अलावा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, उदय चौहान, लालू जादौन, अर्जुन चौहान, प्रवेश शर्मा सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।