India Times 7

Homeमैनपुरीमंत्री जयवीर सिंह ने प्राचीन भैरों बाबा, शारदा आश्रम और हनुमान मंदिर...

मंत्री जयवीर सिंह ने प्राचीन भैरों बाबा, शारदा आश्रम और हनुमान मंदिर के विकास कार्यों का लोकार्पण किया

रिपोर्ट अवनीश कुमर

मैनपुरी- प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री की प्रेरणा से 143.01 लाख की लागत से औड़ेन्य पड़रिया स्थित प्राचीन भैरों बाबा मंदिर, रू. 101.01 लाख की लागत से पावर हाउस रोड स्थित शारदा बाई आश्रम तथा रू. 156.64 लाख की लागत से सोतियाना के प्राचीन हनुमान मंदिर के पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करते हुए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि जनपद के सभी प्राचीन मंदिरों के जीर्णोद्धार का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका हैं, कार्यों में समयबद्धता, गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा गया है, पर्यटन विभाग की जो भी परियोजनाएं धरातल पर उतरें, वह लंबे समय तक धरातल पर दिखें यही प्रयास किये गये है। उन्होंने कहा कि जनपद के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी गई है, जनपद में रू. 68 करोड़ की लागत से अगले 02 वर्ष में प्रदेश का सबसे भव्यतम म्यूजियम, ऑडिटोरियम बनकर तैयार होगा, जो जनपद की आन-बान-शान होगा, बाईपास के निर्माण के उपरांत नए महानगर का निर्माण भी होगा और उसके बाद इसे नगर पालिका में शामिल कराकर मैनपुरी को आदर्श जनपद बनाया जाएगा, बाईपास निर्माण के सर्वे का कार्य प्रारंभ हो चुका है, रू. 750 करोड़ की धनराशि भी स्वीकृति हो चुकी है, शीघ्र ही धरातल पर बाईपास का निर्माण भी प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि चौराहे के सौंदर्यीकरण के साथ सड़कों का जल भी बिछाया गया है, बिना किसी भेद-भाव के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य कराये जा रहे हैं। पर्यटन मंत्री ने कहा कि अयोध्या में निर्मित राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा, काशी कॉरीडोर का लोकार्पण, आध्यात्मिक, धार्मिक, भव्य-दिव्य महाकुंभ का आयोजन इन सब मंे आप द्वारा चुने हुये प्रतिनिधि के रूप में मुझे प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला है, जो जनपदवासियों के लिए सौभाग्य की बात है। उन्होने कहा कि पर्यटन विभाग का कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही जनपद के धार्मिक महत्व के एतिहासिक, सुप्रसिद्ध मंदिरों का पर्यटन विकास का कार्य प्रारंभ हुआ, वर्ष 2022-23 मंे रू. 12.50 करोड़, वर्ष 2023-24 में रू. 29 करोड़, वर्ष 2024-25 में रू. 15 करोड़ की धनराशि जनपद के विकास कार्यों, धार्मिक स्थलों के सौन्दर्यीकरण हेतु स्वीकृत, अवमुक्त की गयी। उन्होने कहा कि बाईपास के निर्माण, आवास विकास परिषद के माध्यम से सैकड़ों एकड़ भूमि पर कॉलौनी विकसित होने के उपरांत नगर पालिका परिषद की सीमा का भी विस्तार कराया जायेगा ताकि नगर क्षेत्र के आस-पास के ग्रामों का भी सर्वागींण विकास हो और जनपद की शुमार प्रदेश के महानगरों मंे हो। पर्यटन मंत्री ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने वर्ष 2047 तक भारत को विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है और यह संकल्प तभी पूरा होगा, जब उ.प्र. विकसित होगा, प्रदेश तब विकसित होगा जब मैनपुरी के साथ सभी जनपदो का सर्वांगीण विकास होगा और प्रदेश की जनता की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, उसी शांति व्यवस्था के साथ मूल-भूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित होगी। उन्होने उपस्थित लोगांे का आव्हान करते हुये कहा कि सभी लोग प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें, राष्ट्र प्रथम को ध्यान में रख अपने दायित्वों का निर्वहन कर इस देश को विकसित भारत बनाने में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि कुंभ मेले के आयोजन में अलौकिक, भव्य-दिव्य का प्रयास सरकार ने किया है, एक दुःखद् घटना में 30 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी लेकिन घटना के कुछ क्षण बाद ही व्यवस्था, श्रृद्धा के स्नान में कोई कमी नहीं आने दी, जिनती व्यवस्थाएं चाक-चौबंद हो सकती थीं तमाम अन्य वरिष्ठतम अधिकारियों को लगाकर अब तक 30 करोड़ से ज्यादा व्यक्तियों ने श्रृद्धा की डुबकी लगा चुके हैं। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि प्राचीन मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये कहा कि पर्यटन मंत्री जनपद के भौतिक विकास के साथ मानव के आध्यात्मिक विकास के लिए भी चिंतित हैं, जनपद के किसी भी मार्ग, चौराहे पर जाने से विकास की झलक दिखाई देती है। उन्होंने कहा कि आप सब इस पल के भागीदार है, जनपद में जो भी कार्य हो रहे हैं, वह ऐतिहासिक है, धार्मिक महत्व के मंदिरों का सौंदर्यकरण यहां की जनता के लिए विकास का सोपान सिद्ध होगा। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता, पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान, रामबाबू सिंह कुशवाह, डा. सुमंत गुप्ता आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान अनुराग पांडेय, उदय चौहान, विनय शर्मा, जंग बहादुर सिंह, अरुण गुप्ता, शेर सिंह भदोरिया, विशाल बाल्मिक, धीरू राठौर, ममता राजपूत, प्रदीप राज, अमित गुप्ता, रजत पांडेय, बीनू बंसल, बबलू पांडेय, हनुमान मंदिर के पं. उमेश द्विवेदी, अजय पाल, पंकज भदौरिया, अनूप मिश्रा, भूपेंद्र यादव, अभय भदोरिया, शिवम सिंह चौहान, मंजूषा चौहान, विकास चौहान, सुमन चौहान, यू.पी.पी.सी.एल. के जनरल मैनेजर राजीव पांडेय, परियोजना प्रबन्धक राज कुमार सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवदत्त भदोरिया ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular