Skip to main content

India Times 7

Homeअयोध्यापूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात...

पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की

रिपोर्ट गोपीनाथ रावत

अयोध्या पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व अयोध्या महानगर अध्यक्ष श्री श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने शहनवां गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की।। आज पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन व महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने शहनवां गांव (सरदार पटेल वॉर्ड) पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की व दोषियों पर कार्यवाही की मांग की , पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि दलित परिवार की बेटी 3 दिन से गायब थी परिवार के लोग प्रशासन के चक्कर लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने कोई मदद नहीं की, आज बिटिया के दोनों हाथ पैर बांधकर नग्न अवस्था में शव मिला है उसकी दोनों आँखें फोड़ दी गई है उसके साथ दुर्दांत व्यवहार हुआ है। जब प्रशासन को परिवार ने 3 दिन पहले सूचना परिवार द्वारा दी गयी थी तो अगर प्रशासन ने ईमानदारी से अपना कार्य किया होता तो शायद बिटिया के साथ ऐसी घटना न होती और बिटिया जीवित रहती,हम प्रशासन से मांग करते है कि जल्द से जल्द दोषियों की गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाही करे तथा परिवार को 1 करोड़ रुपए मुआवजा दे, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने कहा कि ये बहुत ही दुखद घटना है, आज भाजपा सरकार में इस तरह की घटनाएं आम हो गई हैं अपराधी निडर होकर इस तरह के कामों को अंजाम देते हैं,हम उत्तर प्रदेश सरकार से मांग करते है कि जो भी पुलिसकर्मियों ने इस मामले में लापरवाही बरते हैं और दोषी हैं, उनके खिलाफ भी सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए,परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिया जाए। महानगर प्रवक्ता राकेश यादव एडवोकेट ने बताया इस मौके पर महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव महासचिव हामिद जाफर मीसम, उपाध्यक्ष श्रीचंद यादव, वीरेंद्र गौतम, जिला उपाध्यक्ष अरौनी पासवान, राम बदल, अंसार अहमद बब्बन, सोनू यादव पार्षद प्रतिनिधि, सिकंदर चौधरी, जगन्नाथ यादव इत्यादि लोग मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular