रिपोर्ट/विजय कुमार
बदायूं / क्षेत्र के गांव नूर नगर कौड़ियां में एक किसान के घर में लगी आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया ।बताया जा रहा है कि गांव नूर नगर कौड़ियां निवासी राजवीर के घर में रात करीब 10 बजे के दरम्यान अचानक आग लग गई जिससे घर में खड़ी एक स्कूटी व साइकिल समेत अन्य घरेलू सामान आग की चपेट में आ गया जिससे किसान को भारी क्षति हुई।इस घटना की जानकारी मिलने पर संबंधित लेख पाल ने किसान के घर में अचानक लगी आग से हुए नुकसान का मौके पर जायजा लियायह घटना बीते गुरुवार रात करीब 10 बजे के दरम्यान की बताई जा रही हैं।