India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशबसंत पंचमी पर पतंगबाजी के मद्देनजर चाइनीज मांझा बिक्री पर रोक...

बसंत पंचमी पर पतंगबाजी के मद्देनजर चाइनीज मांझा बिक्री पर रोक लगाने हेतु कार्यवाही तेज

रिपोर्ट /अशोक कुमार

शाहजहाँपुर शहर में बसंत पंचमी से पहले चाइनीज मांझे पर रोक लगाने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त कार्रवाई कर रहा है हाल ही में चाइनीज मांझे से एक कांस्टेबल की मौत के बाद डीएम और एसपी ने कड़े निर्देश जारी किए थे ।थाना आरसी मिशन, चौकी कोतवाली और थाना सदर बाजार की पुलिस टीमें अपने अपने क्षेत्रों में सक्रिय हैं पुलिस ने पतंग की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया । जहाँ दुकानदारों को चाइनीज मांझे से होने वाले खतरों के बारे में जागरुक किया गया । पुलिस ने बताया कि यह मांझा न केवल बाइक सवारों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है बल्कि पर्यावरण और पक्षियों के लिए भी बड़ा खतरा है चेकिंग के दौरान छोटे दुकानदारों पर तो कार्रवाई की गई, लेकिन बड़े दुकानदार और अन्य जिलों से मांझा मंगाने वाले ट्रांसपोर्टर अभी भी कार्रवाई से बच रहे हैं पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से पतंग उड़ाने वालों की निगरानी भी शुरू कर दी है दो फरवरी को बसंत पंचमी के अवसर पर शहर में बड़े पैमाने पर पतंगबाजी होती है परन्तु पुलिस की सख्ती के बावजूद शहर में चाइनीज मांझे की अवैध बिक्री की आशंका बनी हुई है प्रशासन की चुनौती यह है कि त्यौहार के दिन इस खतरनाक मांझे के इस्तेमाल को कैसे रोका जाए !!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular