India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशतेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार व्यक्ति के मारी टक्कर मौके पर...

तेज रफ्तार टैंकर ने बाइक सवार व्यक्ति के मारी टक्कर मौके पर मौत

संवाददाता_अनिल कुमार

निगोही से अपने मामा के घर जा रहे युवक की मृत्यु हो गयी है | पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बिच्छेद गृह भेजा गया है | मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है |
कलान थाना क्षेत्र के नयागांव सहबेगपुर निवासी राघवेंद्र राजपूत बीते 6 वर्षों से अपने मामा महेश के यहाँ थाना खुदागंज के गाँव भरतापुर में रह रहा था | चुनाव के दौरान राघवेंद्र राजपूत के बड़े मामा सुरेश की मृत्यु हो गयी थी, सुरेश की पत्नी सावित्री देवी हुए चुनाव में विकास खण्ड निगोही की ग्राम पंचायत भरतपुर से प्रधान पद पर निर्वाचित हो गयी हो गयी | मामा सुरेश की मृत्यु के बाद मामी सावित्रीदेवी की प्रधानी का सारा काम राघवेंद्र राजपूत को ही करना पड़ता था | 30 जनवरी को दोपहर के बाद आवासों के जाबकार्ड बनबाने के लिए राघवेंद्र राजपूत निगोही विकास खण्ड आये थे | जाब कार्डों का काम निपटा कर राघवेंद्र राजपूत अपनी बाइक पर सवार होकर शाम 7 बजे अपनी ननिहाल थाना खुदागंज के गाँव भरतापुर के लिए चले | बाइक शाहजहाँपुर- पीलीभीत मार्ग के निगोही थाना क्षेत्र के गाँव बाबर पुलिया पर पहुँची थी, सामने से तेज गति से आ रहे टैंकर की लगी टक्कर से 26 वर्षीय राघवेंद्र राजपूत घायल हो गये | उन्हें उपचार के लिए निगोही सीएचसी लाया गया है | निगोही सीएचसी पहुँचने से पहले ही राघवेंद्र राजपूत की मृत्यु हो गयी है | निगोही थाने के प्रभारी निरीक्षक बिजयपाल सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर बिच्छेद गृह भेजा गया है | मृतक राघवेंद्र राजपूत की पत्नी सत्यवती का रो- रोकर बुरा हाल है, राघवेंद्र राजपूत की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी, उसकी आठ माह की एक पुत्री है | मृतक की माँ मुन्नीदेबी के आंसू नहीं थम रहे हैं | गाँव में सन्नाटा छाया है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular