India Times 7

Homeशाहजहांपुरछुट्टा पशुओं को रेडियम पट्टे पहनाए गए

छुट्टा पशुओं को रेडियम पट्टे पहनाए गए

शाहजहाँपुर संवाददाता अशोक कुमार- जनपद के तिलहर में राष्ट्रीय गौरक्षक संघ ने सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं की सुरक्षा और वाहन चालकों की जान बचाने के लिए गोवंश को रेडियम पट्टे पहनाने का अभियान शुरू किया है राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष पंडित अजीत शर्मा के नेतृत्व में गुरुवार की सुबह यह अभियान चलाया गया । संगठन के कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे सहित बाईपास चौराहा, मुख्य बाजार, पुराना रोडवेज और पूर्वी तिराहे पर घूमने वाले गोवंश को रेडियम पट्टे पहनाए । साथ ही पशुओं को हरा चारा, आटे की लोई और चोकर भी खिलाया गया । पंडित अजीत शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे और अन्य मार्गों पर आवारा पशुओं की वजह से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं जिनमें खासकर मोटरसाइकिल सवार अपनी जान गंवा रहे हैं रेडियम पट्टे पहनाने से रात में वाहन चालकों को पशु दूर से ही दिखाई दे जाएँगे, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सकेगा । उन्होंने शासन प्रशासन से मांग की है कि नगर और ग्रामीण स्तर पर जिम्मेदार विभागों को पशुओं को रेडियम पट्टे पहनाने के निर्देश दिए जाऍं । अभियान के दौरान कोतवाली के एसआई विनीत कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे । कार्यक्रम में कृष्ण गंगवार, राजीव गंगवार, अमर सिंह यादव समेत कई गौरक्षक और स्थानीय लोग शामिल हुए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular