India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशभाकिमयू राष्ट्रवादी ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को घेरा

भाकिमयू राष्ट्रवादी ने समस्याओं को लेकर एसडीएम को घेरा

शाहजहाँपुर रिपोर्ट अशोक कुमार – भारतीय किसान मजदूर यूनियन राष्ट्रवादी के तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में किसानों ने मजदूरों की समस्याओं को लेकर एक 11 सूत्रीय मांग पत्र एसडीएम तिलहर को सौंपा । निगोही ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत भटियुरा पृथ्वीपुर में गाटा संख्या 209 रकबा 0.522 हेक्टेयर जो बंजर में दर्ज है जिस पर गाँव के देवसरन पुत्र निरंजन ने अवैध कब्जा कर लिया था । जिसको तहसील प्रशासन ने 28 जनवरी 2023 को राजस्व टीम व पुलिस बल के सहयोग से खाली करा दिया था । उस पर ग्राम प्रधान के द्वारा सार्वजनिक कार्यों और बच्चों के खेल कूद, व्यायाम, ओपन जिम, आर आर सी सेंटर, फिल्टर चैंबर आदि का निर्माण कराया जा रहा था । जिसे देवसरन के द्वारा लड़ाई झगड़ा कर सरकारी कार्य को रुकवाया गया है । जिसे तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए । ग्राम पंचायत भटियुरा पृथ्वीपुर के किसान आवारा गोवंश से परेशान है किसानों की सभी फैसले नष्ट कर देते हैं जिनको लेकर ग्राम वासियों में कई बार झगड़ा भी हो चुका है आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए, ग्राम पंचायत परसरा परसरी में मुख्य सड़क से लेकर विकास शर्मा के घर तक कच्चा रास्ता है जिस पर कीचड़ व जल भराव रहता है जिस से आवागमन में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है जिस पर रोड का निर्माण कराया जाए । कटरा के मोहल्ला ताहबरगंज में मकान नंबर 87 जो झब्बू लाल पुत्र श्री राम चरन निवासी ग्राम मुड़ियाचक ने सन 2009 में खरीदा था ,उसके बाद मकान को चार हिस्से में बंटवारा कर दिया था । सभी अपने हिस्से में रहते रहे, उसके बाद झब्बू लाल की मृत्यु सन 2022 में हो गई । उसके बाद वीरेश पुत्र झब्बू लाल के हिस्से के मकान पर सुरेश, नरेश, दिनेश पुत्र झब्बू लाल ने अवैध कब्जा कर लिया है जिसे कब्जा मुक्त कराया जाए । तहसील तिलहर में खाद बीज दुकानदारों के द्वारा किसानों को डीएपी व यूरिया लेने पर जबरन अन्य सामान देते हैं और न लेने पर यूरिया 290 रुपए व डीएपी ₹1500 में देते हैं जिस पर तत्काल रोक लगाई जाए । ग्राम मुढ़िया चक में कई हेन्ड पंप बहुत दिनों से खराब पड़े हैं जिन्हें जल्द सही कराया जाए । ग्राम पंचायत बाबूपुर नगरिया व ग्राम माहमदपुर हार के बीच तालाब पर बनी पुलिया टूट गई है जिसकी जांच कर कर पुनःनिर्माण कराया जाए ।ग्राम पंचायत भमौरी के किसान आवारा गोवंश से बहुत परेशान है पूरी पूरी रात खेतों में इस भयंकर सर्दी में गुजारनी पड़ती है आवारा गोवंशों को पकड़वाकर गौशाला में भिजवाया जाए । दि किसान सहकारी चीनी मिल तिलहर को गन्ना ले जाने वाले गेट के सामने नेशनल हाईवे पर अंडरपास बनबाया जाए ,जिससे किसानों को गन्ना की ट्राली व बैलगाड़ी उल्टी साइड में ना चलानी पड़े । इस कारण आए दिन कोई ना कोई हादसा होता रहता है जिसका समाधान किया जाना किसानों के हित में होगा । दि किसान सहकारी चीनी मिल के अंतर्गत आने बाले गन्ना किसानों को प्रेस्मेंट(मैली) पूर्व वर्षों की भांति छूट पर उपलब्ध कराई जाए , जिससे गन्ना की पैदावार बढ़ सके । गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य का भुगतान गन्ना नीति के आधार पर कराया जाए । उपरोक्त समस्याओं का समाधान यदि एक सप्ताह के अंदर नहीं किया जाता है तो भारतीय किसान मजदूर यूनियन (राष्ट्रवादी) के कार्यकर्ता तिलहर चीनी मिल ग्राउंड में धरना प्रदर्शन, आंदोलन, अनशन, आमरण अनशन आदि करने को बाध्य होगा । यदि इस बीच कोई अप्रिय घटना घटित होतीहै तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व तहसील प्रशासन का होगा । इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष तिलहर नेत्रपाल मौर्य, ब्लॉक अध्यक्ष खुदागंज जयवीर सिंह, तहसील उपाध्यक्ष अनिल कुमार, तहसील उपाध्यक्ष हरिओम, मुन्ना लाल, रमेश सिंह, वीरेश सिंह, श्री कृष्ण, जोगेंदर कुशवाहा राजवीर वर्मा, परविंदर कुशवाहा ,धर्मजीत कुशवाहा ,जगपाल कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहें ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular