Home उत्तर प्रदेश दर्दनाक सड़क हादसे में चार गोवंश की मौत हुई

दर्दनाक सड़क हादसे में चार गोवंश की मौत हुई

0

शाहजहाँपुर संवाददाता अनिल कुमार – कटरा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर खुसरो कॉलेज के सामने सोमवार को हुई इस दुर्घटना में एक गर्भवती गाय की भी मौत हो गई । उसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी नहीं बच सका । घटना की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय गौरक्षक संघ के मीरानपुर कटरा नगर अध्यक्ष कृष्णा गंगवार अपने साथियों के साथ मौके पर पहुँचे । उन्होंने मीरानपुर कटरा नगर पंचायत की जेसीबी मशीन की मदद से मृत गोवंश का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया । नेशनल हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं को देखते हुए गौरक्षक संघ के नगर अध्यक्ष ने विशेष रूप से कोहरे के मौसम में वाहन चालकों से सतर्कता बरतने की अपील की है उन्होंने कहा कि वाहनों की रफ्तार धीमी रखने से न केवल निर्दोष गोवंश बल्कि आम नागरिकों की जान भी बच सकती है स्पष्ट है कि इस हाईवे पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं में पहले भी कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here