अयोध्या ब्यूरो रिपोर्ट – जिले का महाराणा प्रताप इंटर कालेज व महाविद्यालय परिवार शिक्षा क्षेत्र में प्रसिद्धि हासिल करने के तरफ दिन-प्रतिदिन आगे बढ़ रहा है , आपको बताते चलें कि आज 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर हर्षोल्लास ढंग से मनाया गया विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रबंधक व निदेशक महेश सिंह व अनुराग सिंह द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया,निकाली गई प्रभाव फेरी, तथा विद्यालय में वापस लौटकर मां सरस्वती के चित्र पर प्रबन्धक द्वारा माल्यर्पण व पूजन अर्चन करके सुसज्जित ढंग से विद्यालय के बच्चों द्वारा एकांकी नाटक एवं देश भक्ति गीत एवं कार्यक्रम की शुरुवात की गई , प्राइमरी से लेकर इंटर तक के बच्चों द्वारा नाटक,एकाकी,गीत के माध्यम से रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेकर, प्रस्तुती करके दर्शकों का मन मोहा गया,उक्त मौके पर विद्यालय परिवार सभी स्टाफ डियूटी पर मुस्तैद रहे, 76वें गणतंत्र दिवस पर हर वर्ष की भांति बर्ष 2024 की हाई स्कूल व इंटर मीडिएट परीक्षा में प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान लाने वाले छात्र छात्राओं और उनके अभिभावकों को विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों को मेडल पहनाकर तथा गिफ्ट पैकेट व उनके अभिवावकों को अंगवस्त्र देकर पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया,रंगारंग कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया विद्यालय परिवार की तरफ से सम्मान पाकर पुरस्कृत बच्चों व अभिभवकों के चेहरे पर छाई खुशी ,पुरस्कृत बच्चों मुस्कान यादव,मम्मत तिवारी,अभ्युदय प्रताप,मुस्कान बनो,विपिन साहू,नीलाक्षी यादव द्वारा परीक्षा में अच्छे अंक पाने हेतु अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनो को दिया गया,विद्यालय के प्रबंधक अनुराग सिंह द्वारा सभी को 26 जनवरी 76वें गणतन्त्र दिवस की शुभकामना देते हुए विद्यालय में आई उपलब्धियों में एल एल बी पाठ्यक्रम से जोड़ने के बारे में जानकारी दी गई,*ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या*