Home अयोध्या डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज बकौली में प्रधानाचार्य गोपीनाथ रावत ने किया ध्वजारोहण

डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज बकौली में प्रधानाचार्य गोपीनाथ रावत ने किया ध्वजारोहण

0

मिल्कीपुर /अयोध्या रिपोट गोपीनाथ रावत – विकासखंड अमानीगंज की ग्राम पंचायत बकौली में स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर इंटर कॉलेज में विद्यालय प्रधानाचार्य गोपीनाथ रावत ने ध्वजारोहण किया। 76 में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद ने 21 तोपों की सलामी के साथ ध्वजारोहणकर भारत को पूर्ण गणतंत्र घोषित किया यह ऐतिहासिक क्षणों में गिना जाने वाला समय था इसके बाद से हर वर्ष इसे गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। गणतंत्र दिवस हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और नेताओं की याद दिलाता है जिन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने के लिए अपनी जान की कुर्बानी दी है हमें उनके योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए इस दिन हम यह भी याद करते हैं कि हमारे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर द्वारा लिखित संविधान ने हमें समानता,स्वतंत्रता, और बंधुत्व का अधिकार दिया है। विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक त्रिभुवन दुबे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रिय बच्चों 26 जनवरी एक राष्ट्रीय पर्व है इस राष्ट्रीय पर्व हम अपने कर्तव्यों का निर्वहन भली प्रकार से करें लक्ष्य बनाकर अच्छी शिक्षा और अच्छे स्थान को प्राप्त करें यही हमारी मातृभूमि के लिए न्योछावर हुए वीर सपूतों की सच्ची श्रद्धांजलि होगी विद्यालय के अध्यापक रविंद्र कुमार, रामेंद्र, शिव शंकर श्री प्रकाश मिश्रा अंतिमा, सीमा ने भी अपने – अपने विचार व्यक्त किये बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम डांस प्रोग्राम राष्ट्रीय गीत स्पीच शायरी आदि कलाओं का प्रदर्शन किया सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभा करने वाले बच्चों को ग्राम प्रधान बकौली राजितराम द्वारा पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर प्रियभावक बंधु इस्ट मित्र माताएं बहिने मौजूद रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here