अयोध्या – भारतीय किसान यूनियन अयोध्या के कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों की आवश्यक पंचायत गांधी पार्क सिविल लाइंस अयोध्या में जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य की अध्यक्षता में संपन्न हुई पंचायत में 26 तारीख को ट्रैक्टर तिरंगा मार्च तथा कुछ लोगों द्वारा की जा रही अनुशासनहीनता और दुरुपयोग किये जा रहे जिला अध्यक्ष पद तथा राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा द्वारा दिए गए इस्तीफा पर चर्चा परिचर्चा की गई। पंचायत में तीन प्रस्ताव पारित किए गए 1-राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा सहित प्रदेश के सेकैडो कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों द्वारा दिए गए इस्तीफा पर चल रही उच्च स्तरीय वार्ता एवं निर्णय लेने हेतु घनश्याम वर्मा को अधिकृत किया गया। सभी कार्यकर्ताओं/ पदाधिकारियों ने घनश्याम वर्मा के प्रति पूरी आस्था दिखाते हुए साथ रहने का निर्णय लिया।2-जनपद अयोध्या में कुछ लोगों द्वारा भारतीय किसान यूनियन के संविधान एवं नियमावली की धज्जियां उड़ाते हुए की जा रही अनुशासनहीनता एवं गलत /अवैध ढंग से दुरुपयोग किये जाने जिला अध्यक्ष पद के संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने की मांग की गई।3-26 जनवरी को निम्नलिखित स्थानों पर ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।A -बीकापुर नगर पंचायत में बिलारीमाफी से बीकापुर बाजार तक घनश्याम वर्मा, संतोष वर्मा, मस्तराम वर्मा के नेतृत्व मेंB- रुदौली तहसील में गनौली गांव से रुदौली तहसील तक शंकरपाल पांडे, भोला सिंह टाइगर, रवि शंकर पांडे के नेतृत्व में। C- दर्शन नगर पुलिस चौकी से पूरा बाजार, बाजार तक राम गणेश मौर्य विकास वर्मा के नेतृत्व में।D- नवीन मंडी गोसाईगंज से आईबीएन इंटर कॉलेज/ पेट्रोल पंप तक महेंद्र वर्मा, सर्वजीत वर्मा, मोहम्मद अली के नेतृत्व मेंE- लकपेड़वा चौराहा से रानी बाजार, बाजार तक सूर्यनाथ वर्मा, जगन्नाथ पटेल, जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में। सर्व समिति से यह भी निर्णय लिया गया कि यदि राष्ट्रीय नेतृत्व जिला कार्यकारिणी के प्रस्ताव को शत प्रतिशत स्वीकार नहीं करती है तो एक हफ्ते के अंदर जिले के सभी पदाधिकारी इस्तीफा देंगे और अगली रणनीति तय करेंगे। पंचायत को घनश्याम वर्मा सूर्यनाथ वर्मा, राम गणेश मौर्य, शंकरपाल पांडे, भागीरथी वर्मा, रवि शंकर पांडे, भोलासिंह टाइगर, दशरथ सिंह, रंजीत कोरी,राहुल वर्मा राजेश मिश्रा, वेद प्रकाश पांडे, सिद्धू भारती, राम सुमेर भारती, महेंद्र वर्मा, रामबचन भारती, डॉक्टर आर एस सरोज, बाबूराम तिवारी, संतोष वर्मा, मस्तराम वर्मा ,गब्बर गोस्वामी, जितेंद्र कुमार ,जगन्नाथ पटेल, राजदेव यादव, नाथूराम यादव तुलसीराम गोस्वामी, रामू चंद्र विश्वकर्मा, राजकुमार यादव, विवेक पटेल, राम अवध किसान, रविंद्र मौर्य, उर्मिला निषाद, सुनीता भारती सहित सैकड़ो कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।**