निगोही /शाहजहाँपुर रिपोट अशोक कुमार – सड़क सुरक्षा माह के दौरान थाना प्रभारी इंस्पेक्टर निगोही अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस बल द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज निगोही के छात्रों की मानव श्रृंखला बनबाकर व कस्बा निगोही में रैली निकलवाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने व दुर्घटकाओं से बचाव हेतु दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने व कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाने व मादक पदार्थो का सेवन नहीं करने व नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाने हेतु लोगों को जागरूक किया गया । ” स्मार्ट बनिए सुरक्षा चुनिए ,यातायात नियमों का करें सम्मान , न होगी दुर्घटना न होगें परेशान ” जैसे नारे लिखे बैनरों को हाथ में थामे छात्र ,छात्राएँ मानव श्रृंखला बनाकर कस्बे में जागरूकता अभियान को मजबूत करते दिखे । कालेज में शिक्षकों , छात्र , छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गयी । महानगर शाहजहाँपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर खिरनी बाग में सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया । मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार आज दिनांक 23 जनवरी 2025 को जनपद शाहजहांपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर सड़क सुरक्षा संबंधी मानव श्रृंखला का निर्माण किया गया एवं उपस्थित जन समूह को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई । जनपद का मुख्य कार्यक्रम खिरनी बाग रामलीला मैदान में आयोजित किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद के प्रत्येक स्कूल में मानव श्रृंखला का भी निर्माण किया गया । इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित जनमानस को सड़क सुरक्षा संबंधी शपथ दिलाई गई । उक्त कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक श्री राजेश एस0 ,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री संजय कुमार पांडे जिला विद्यालय निरीक्षक/ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ,प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज एवं परिवहन विभाग के समस्त स्टेकहोल्डर एनसीसी के कैडेट सहित लगभग 2000 प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया तथा अन्य संगठन भी शामिल हुए । मंडल रेल प्रबंधक मुरादाबाद राजकुमार सिंह व प्रवर मंडल वाणिज्य प्रबंध मुरादाबाद आदित्य गुप्ता के निर्देशन पर कुंभ मेला जा रहे यात्रियों की जागरूकता एवं सुविधा को शाहजहॉंपुर रेल स्टेशन व ट्रेनों में निशुल्क निर्देशिका पुस्तिका बांट कर विशेष अभियान चलाया गया मुख्य वाणिज्य निरीक्षक एस के ठाकुर मुख्य टिकट निरीक्षक कृष्णकांत, नरेंद्र कुमार त्यागी, राजीव लोचन, शिल्पी सुनील मिश्रा द्वारा यात्रियों को कुंभ मेला में रेलवे द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी हेतु पुस्तिका उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि भीड़ भाड़ से बचें ,सुरक्षित यात्रा करें ,बच्चों बुजुर्गों के पास अपने एड्रेस की कापी जरूर रखें, नशा आदि न करें, बिना टिकट यात्रा न करें, रेलवे नियमों का पालन करें ,रेलवे द्वारा चलाई जा रही विशेष ट्रेनों एवं प्रयागराज क्षेत्र के सभी स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधा व ट्रेनों की जानकारी भी यात्रियों की दी गई ।
सड़क सुरक्षा माह के अर्न्तगत छात्र ,छात्राओं, आम नागरिकों को जागरुक किया गया
RELATED ARTICLES