India Times 7

Homeउत्तर प्रदेशनिगोही पुवायां रोड पर ट्रक बाईक हादसे में मामा भांजे की मौत

निगोही पुवायां रोड पर ट्रक बाईक हादसे में मामा भांजे की मौत

शाहजहांपुर संवाददाता अनिल कुमार – थाना निगोही क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मामा भांजे की मौके पर ही मौत हो गई । यह हादसा गन्ने से भरे ट्रक नम्बर UP23T3188 एवं बाईक नम्बर UP27BK 5195 की आमने सामने की टक्कर में दोनों के ऊपर से ट्रक निकल जाने से निगोही पुवायाँ रोड पर ग्राम गनपतपुर के पास शनिवार देर शाम को हुआ । मोटर साईकिल हादसे में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । दोनों को तुरन्त एम्बुलेंस से सीएचसी निगोही लाया गया । जहॉं उन्हें मृत घोषित कर दिया गया । पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान विनीत शुक्ला (15) प्रदीप शुक्ला निवासी ग्राम कोहरा थाना करेली और सोहन पांडेय(19) पुत्र हरेन्द्र पांडेय निवासी ग्राम सुहेली थाना सिंधौली के रूप में हुई है विनीत की बुआ की शादी थी और बारात आने वाली थी । हादसे के समय विनीत अपने मामा सोहन पांडेय के साथ निगोही कस्बे में किसी काम से आए थे । दोनों अपनी बाइक से वापस घर लौट रहे थे, तभी ब्यूर गांव के पास उनकी बाइक और सामने से आ रहे ट्रक में टक्कर हो गई । सूचना पाकर निगोही थाना प्रभारी मय फोर्स के मौके पर पहुँच गए । परिजन सूचना मिलते ही रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुँचे । पुलिस ने ट्रक /मोटर साईकिल को कब्जे में ले लिया है जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular