ब्यूरो रिपोर्ट अयोध्या- जिले के तहसील क्षेत्र चरावां ग्राम पंचायत के प्राथमिक विद्यालय पर नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन करके मरीजों का रजिस्ट्रेशन करके जांच एवं उचित परामर्श लेकर दवा, चश्मा वितरित किया गया,आंख की ज्योति को खो चुके मरीजों को आपरेशन एवं लेंश प्रत्यारोपण हेतु अयोध्या आई हास्पिटल ले जाया गया, आयोजक जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र निषाद हरीश ने बताया आज कुल 650 मरीजों का रजिस्ट्रेशन करके आंख का परीक्षण करके,दवा चश्मा दिया गया है, आपको बताते चलें कि समाजसेवी हरिश्चंद्र निषाद द्वारा अब तक समस्त नेत्र रोगियों के लिए हरिश्चंद्र निषाद एवं उनकी पत्नी द्वारा लगातार हजारों मरीजों का इलाज करवा चुके हैं ,इस शिविर से पूर्व इनके द्वारा लगभग सैकड़ों कैम्प लगवाया जा चुका है , जिसमें क्षेत्र की जनता लाभ उठा रही है,इस बर्ष में छठवां कैम्प का आयोजन आज चरावां ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय पर हुआ है जिसमें समस्त ग्राम वासियों क्षेत्र वासियों ने समय से पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाया जिसमें चिकित्सक के द्वारा निःशुल्क आंखों की जांच कर जरूरी दवाएं एवं चस्मा दिया गया मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए अयोध्या आई हॉस्पिटल ले जाया गया। आंख के रोगियों के लिए समस्त उपचार अयोध्या आई हॉस्पिटल के डाक्टर अमित कुमार तिवारी, डाक्टर विपिन बिहारी, एवं अमित कुमार द्वारा किया गया है जिसके आयोजक हरिश्चंद्र निषाद के द्वारा निःशुल्क दवा वितरण चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद के रोगियों का निशुल्क इलाज किया जाना है जिनकी आने-जाने की व्यवस्था एवं समस्त ऑपरेशन खर्च अयोध्या आई हॉस्पिटल एवं हरिश्चंद्र निषाद द्वारा किया जायेगा ,हरिश्चंद्र निषाद हरीश ने बताया आज मौसम ने बहुत साथ दिया , उन्होंने कहा मुझे बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि तहसीलदार धमेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार राम खेलावन बीकापुर ने फीता काट कर किया ,हरीश द्वारा माला एवं बुके एवं गिफ्ट देकर अतिथियों को सम्मानित किया गया , मुख्य अतिथि ने मीडिया बन्धुओं से मुखातिब होकर हरिश्चंद्र निषाद के द्वारा किए जा रहे कार्य की भूरी भूरी प्रशंसा की। उक्त मौके पर उनके सहयोगी एवं क्षेत्र की गणमान्य जनता मौजूद रहीं।