अयोध्या रिपोट गोपीनाथ रावत -आज मुख्यमंत्री से उनके आवास 5, कालिदास मार्ग पर पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी (खब्बू) ने मुलाकात कर मिल्कीपुर उपचुनाव के संबंध में उनसे विस्तृत चर्चा की। तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया वही अपने गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से भी मुख्यमंत्री को अवगत कराकर उनके निस्तारण हेतु अनुरोध किया। जिसके क्रम में माया महबूबगंज,दिलासीगंज उनियार महबूबगंज में जा रहे फोरलेन के विषय में आ रही समस्याओं तथा उनके समाधान हेतु मुख्यमंत्री से अनुरोध किया, तथा उचित मुआवजा दिए जाने का भी अनुरोध किया।**मुख्यमंत्री के आश्वासन एवं आग्रह के बाद पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी मिल्कीपुर उपचुनाव मैं प्रचार प्रसार की थाम सकते हैं कमान।* *इस उप चुनाव में मिल्कीपुर सीट पर भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी में कांटे की टक्कर वहीं खब्बू तिवारी के चुनाव कार्यालय पर फोटो ना लगने से ब्राह्मण समाज भी था बहुत नाराज।*
मिल्कीपुर उपचुनाव में पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी की अहम भूमिका, मुख्यमंत्री ने लखनऊ बुलाकर की मुलाकात
RELATED ARTICLES