India Times 7

Homeअयोध्यासमाजसेवी राजन पांडेय का शुरू हुआ कंबल वितरण महा अभियान

समाजसेवी राजन पांडेय का शुरू हुआ कंबल वितरण महा अभियान

अयोध्या रिपोर्ट गोपीनाथ रावत- जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजन पांडेय ने कंबल वितरण अभियान को शुरू कर दिया जिसके तहत उनके द्वारा पूरे जनपद में हजारों कंबल का वितरण गांव-गांव करवाया जाएगा राजन पांडेय ने बताया की हर साल की तरह इस साल भी उनके द्वारा अपने आवास पर विशाल कंबल वितरण और महाभोज कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया था लेकिन थानाध्यक्ष कुमारगंज और क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर की सकारात्मक रिपोर्ट के बावजूद उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर रतन ज्योति सिंह ने कार्यक्रम करने की अनुमति नहीं दी जिसके कारण मजबूरी में उनको गांव-गांव कंबल वितरण करना पड़ रहा हैशुक्रवार से शुरू हुए कंबल बांटने के महाअभियान के तहत अभी तक रुदौली, बीकापुर और दरियाबाद विधानसभा में 2000 से अधिक कंबल बाटे जा चुके हैं राजन ने अपने तीनों बेटे अमित पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अंकित पांडेय, अर्पित पांडेय को भेजकर कम्बल वितरण करवा रहे हैं।राजन ने बताया कि कंबल वितरण उनके द्वारा बीते 15 साल से किया जा रहा है और आगे भी वह गरीबों की मदद करते रहेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular