मैनपुरी- जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज-2025 के प्रशिक्षकों के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदकों को सामग्री उपलब्ध करायी गयी है, जिस पर आधारित प्रश्न कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा सी.बी.टी. में आयेंगे। उन्होने आवेदकों से कहा है कि हज कमेटी की बेवसाइट http://hajcommittee.gov.in पर सर्कुलर-23 में उपलब्ध सामग्री का ठीक प्रकार से अध्ययन कर लें, कम्प्यूटर बेस्ड परीक्षा सी.बी.टी. की तिथि व समय के सम्बन्ध में अलग से सूचित किया जायेगा। उन्होने बताया कि हज यात्रियों की सुविधार्थ साऊदी अरब में राज्य हज इंस्पेक्टर जो पूर्व वर्षों में खादिमुल हुज्जाज के नाम से जाने जाते थे, के ऑनलाइन आवेदक हेतु अंतिम तिथि 04 जनवरी से बढ़ाकर अब 10 जनवरी कर दी गयी है, इच्छुक आवेदक समयन्तर्गत अपने आवेदन उक्त बेवसाइट पर कर दें, केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्वीकार किये जायेंगे।
हज के प्रशिक्षकों के चयन हेतु प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन उपलब्ध कराए गए है
RELATED ARTICLES